बच्चों को स्कूल जरूर भेजें

By Edited By: Publish:Thu, 24 Apr 2014 01:02 AM (IST) Updated:Thu, 24 Apr 2014 01:02 AM (IST)
बच्चों को स्कूल जरूर भेजें

संस, गांडेय (गिरिडीह) : फुलची पंचायत के प्रशिक्षण भवन में चल रहे तीन दिवसीय आवासीय श्रमिक प्रशिक्षण का समापन मजदूरी एवं प्रमाण पत्र वितरण के साथ हुआ। मुखिया नंदलाल मुर्मू ने प्रमाण पत्र वितरण करते हुए कहा कि मजदूर अपना पंजीयन अवश्य कराएं। साथ ही अपने बच्चों को स्कूल जरूर भेजे ताकि बच्चे शिक्षित हों। श्रम परिवर्तन पदाधिकारी मनमोहन सिंह ने भी उपस्थित श्रमिकों को कई जानकारी दी।

मौके पर नागेश्वर मंडल, राजेश प्रसाद वर्मा, नंदलाल मुर्मू, सबिता देवी,प्रदीप मुर्मू, भीखन पंडित, चुरामन महतो, लोबा सोरेन आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी