गढ़वा और श्रीबंशधर नगर की टीम बनी चैंपियन

फोटो- 10- खिलाड़ियों को सम्मानित करते खेल पदाधिकारी आलोक मिश्रा संवाद सहयोगी गढ़वा गढ़वा जिला कबड्डी संघ द्वारा कबड्डी मैच का आयोजन बालिका मध्य विद्यालय के मैदान में किया गया। इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग में गढ़वा की टीम व महिला वर्ग में श्रीबंशीधर नगर की टीम चैपियन रही। कार्यक्रम के अंत में बेहतर खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इसकी जानकारी देते हुए ओलंपिक संघ के वरीय उपाध्यक्ष उदयनारायण तिवारी ने बताया कि गढ़वा जिले के कबड्डी के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर मेडल लाकर गढ़वा जिले का

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Mar 2019 06:21 PM (IST) Updated:Mon, 18 Mar 2019 06:21 PM (IST)
गढ़वा और श्रीबंशधर नगर की टीम बनी चैंपियन
गढ़वा और श्रीबंशधर नगर की टीम बनी चैंपियन

गढ़वा: जिला कबड्डी संघ द्वारा कबड्डी मैच का आयोजन बालिका मध्य विद्यालय के मैदान में किया गया। इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग में गढ़वा की टीम व महिला वर्ग में श्रीबंशीधर नगर की टीम चैंपियन रही। कार्यक्रम के अंत में बेहतर खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। ओलंपिक संघ के वरीय जिला उपाध्यक्ष उदयनारायण तिवारी ने बताया कि गढ़वा जिले के कबड्डी के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर मेडल लाकर गढ़वा जिले का नाम रौशन करने का काम किया है। गढ़वा जिले के खिलाड़ी सभी खेल में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां के खिलाड़ियों को अच्छा सुविधा मिलेगा तो और बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व गढ़वा जिले के कबड्डी खिलाड़ी अजय कुमार सिंह ने किया था। इस प्रतियोगिता में झारखंड टीम को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ था। इस उपलब्धि के लिए जिला ओलंपिक संघ द्वारा अजय को सम्मानित किया गया। इस मौके पर गढ़वा जिला ओलंपिक संघ के महासचिव आलोक कुमार मिश्रा, राम प्रवेश तिवारी, संजय प्रसाद गुप्ता, प्रणव कुमार, राजेश कुमार, विक्रम कुमार, सिद्धार्थ, सुधीर कुमार, अनिल कुमार, रानी, बबीता कुमारी, सुनीता कुमारी, संगीता कुमारी, शीला आदि लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी