कार्यपालक पदाधिकारी ने पीएम आवास का किया भौतिक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

कार्यपालक पदाधिकारी ने पीएम आवास का किया भौतिक निरीक्षण दिए आवश्यक निर्देश

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Aug 2022 06:45 PM (IST) Updated:Wed, 24 Aug 2022 06:45 PM (IST)
कार्यपालक पदाधिकारी ने पीएम आवास का किया भौतिक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
कार्यपालक पदाधिकारी ने पीएम आवास का किया भौतिक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

कार्यपालक पदाधिकारी ने पीएम आवास का किया भौतिक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

संवाद सूत्र, मझिआंव(गढवा): नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में निर्माणाधीन आवासों का कार्यपालक पदाधिकारी निकिता बाला ने डोर टू डोर जाकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सबसे पहले वार्ड एक की लाभुक संजू देवी, सुषमा देवी, शांति देवी, आरती देवी, नीतू देवी, सुरेंद्र कुमार, वार्ड दो में लाभुक रीता देवी, दुर्गावती देवी, सोनम देवी, संध्या गुप्ता, चांदनी देवी, चिंता देवी, कांति देवी, सरिता देवी, सरस्वती देवी, आशा देवी, कमला देवी, मीना देवी, सविता देवी सहित लगभग डेढ़ दर्जन पीएम आवास योजना के लाभुकों से मिलकर स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर मौजूद आवास सहायकों को अधूरी आवासों को जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूर्ण करवाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रगति रिपोर्ट के आधार पर लाभार्थियों के खाते में धनराशि हस्तांतरित कराने को कहा। उन्होंने कहा कि नगरीय विकास अभिकरण की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों को उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नपं क्षेत्र में निर्माणाधीन पीएम आवास योजना की स्थिति की जानकारी लेने के बाद ही लाभुकों को किस्त की राशि भुगतान की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले एवं किसी के द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत पर तुरंत करवाई की जाएगी। आवास सहायकों को निर्माण किए जा रहे घरों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। साथ ही निर्माणाधीन पीएम आवास कार्य को जल्द से जल्द पूरा करवाने की बात कही। ज्ञात हो कि नगरीय विकास अभिकरण विभाग की ओर से वित्तीय वर्ष 2015 से लेकर 2022 तक 3600 आवासों की स्वीकृति दी गई थी। जिसमें कुल 2250 लाभुकों का आवास निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष निर्माणाधीन की स्थिति में देखने को मिली। उन्होंने निर्माणाधीन आवासों का कार्य प्रगति पर लाने के लिए निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर प्रबंधक राकेश कुमार पाठक, सीएलटीसी संजय कुमार विश्वकर्मा, कनीय अभियंता प्रमोद उरांव सहित पीएमसी की टीम मौजूद थी।

chat bot
आपका साथी