जमीन हड़पने की नीयत से छोटे भाई ने बड़े भाई की ली जान, चार गिरफ्तार

Murder of brother in gadhawa. झारखंड के गढ़वा में जमीन हड़पने की नीयत से छोटे भाई ने बड़े भाई की जान ले ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Fri, 22 Mar 2019 04:22 PM (IST) Updated:Fri, 22 Mar 2019 06:58 PM (IST)
जमीन हड़पने की नीयत से छोटे भाई ने बड़े भाई की ली जान, चार गिरफ्तार
जमीन हड़पने की नीयत से छोटे भाई ने बड़े भाई की ली जान, चार गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, गढ़वा। सदर थाना क्षेत्र के अंचला पंचायत के डुमरो नारायणपुर गांव में भूमि हड़पने की नीयत से तपेश्वर प्रजापति (75) की उसके सगे भाई-भतीजों ने हत्या कर दी। घटना गुरुवार की शाम करीब 4:00 बजे की है।

जानकारी के अनुसार, तपेश्वर प्रजापति अपने घर से आधा किलोमीटर दूर नावाडीह दोहर में गेहूं की फसल की पटवन कर रहा था। उसी दौरान उसके भाई सीताराम प्रजापति व उसके पुत्रों ने अकेला पाकर कुदाल से प्रहार कर तथा डंडे से पीटकर हत्या कर दी। घटना के संबंध में मृतक तपेश्वर की पत्नी सुरजा देवी ने बताया कि होली के दिन सुबह पानी पटवन को लेकर उसके पति के साथ सीताराम प्रजापति की नोकझोंक हुई थी। उसी समय सीताराम ने उसे जान मारने की धमकी दी थी।

सूरजा देवी ने बताया कि पहले भी जमीन हड़पने के लिए वह कई बार मारपीट करता था। जिसका मुकदमा न्यायालय में चल रहा है। उसने बताया कि सीताराम उसकी जमीन अपने नाम कराना चाहता है। उसका कहना है कि अपना जमीन मेरे नाम लिख दो, तुम्हारा कोई संतान नहीं है, जबकि तपेश्वर की एकमात्र पुत्री सुशीला देवी है जो पलामू जिले के पांडु थाना क्षेत्र के गुवासराई गांव में ब्याही है। सूरजा देवी के अनुसार सीताराम मेरी बेटी को भी यहां आने से मना करता था। घटना की प्रत्यक्षदर्शी मृतक की बेटी सुशीला देवी ने बताया कि सुबह ही उसके छोटे चाचा सीताराम प्रजापति व उनके बेटे खेत पर मारपीट कर रहे थे।

सुशीला ने बताया कि पीछे से वह भी खेत पर पहुंची थी। तब उसके पिता को सीताराम प्रजापति, उसके बेटे महेंद्र प्रजापति, चुन्नु प्रजापति व जोगिंदर प्रजापति मिलकर पीट रहे थे। यह देखकर उसने जैसे ही बचाने के लिए गुहार लगाई तो महेंद्र प्रजापति सुशीला को भी मारने को दौड़ा था। इसके बाद उन लोगों ने तपेश्वर की हत्या कर दी।

घटना की सूचना पर सदर थाना की पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने आरोपित सीताराम प्रजापति, महेंद्र प्रजापति, चुन्नु प्रजापति व जोगेंद्र प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया है। 

chat bot
आपका साथी