पत्नी की आत्महत्या के बाद पति ने भी जहर खा दे दी जान

संवाद सहयोगी गढ़वा पत्नी के आत्महत्या कर लेने के बाद कानून कार्रवाई के भय से उसके पति

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Oct 2019 06:55 PM (IST) Updated:Mon, 14 Oct 2019 06:15 AM (IST)
पत्नी की आत्महत्या के बाद पति ने भी जहर खा दे दी जान
पत्नी की आत्महत्या के बाद पति ने भी जहर खा दे दी जान

संवाद सहयोगी, गढ़वा : पत्नी के आत्महत्या कर लेने के बाद कानून कार्रवाई के भय से उसके पति ने भी आत्महत्या कर ली। घटना मेराल थाना क्षेत्र के तिसर टेटुका गांव में शनिवार शाम को घटी। मृतक तिसर टेटुका का अनिल भुइयां (26) व उसकी पत्नी शुभवती देवी (24) है। अनिल भुइयां व शुभवती की शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी, दंपती को एक संतान भी था जिसकी मौत करीब छह माह पूर्व हो गई थी। शनिवार की शाम घरेलू मामले को लेकर पति-पत्नी में नोकझोंक हुई थी। इसके बाद शुभवती ने कीटनाशक खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। इसकी सूचना पड़ोस के लोगों ने शुभवती के मायके वालों को दी। सूचना मिलने पर मेराल थाना क्षेत्र के बसरिया गांव से उसके चाचा अशोक भुइयां तिसर टेटुका गांव पहुंचे। तब तक शुभवती देवी की हालत गंभीर हो चुकी थी। उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, तब तक शुभवती ने दम तोड़ दिया। यह स्थिति देख कर अनिल भुइयां घर से भाग गया। शुभवती देवी की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को अपने कब्जे में ले लिया और सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। इधर लोगों ने अनिल भुइयां की खोजबीन की तो वह तिसर टेटुका गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक झाड़ी में वह अधमरे अवस्था में पाया गया। बताया गया कि उसने भी जहरीला पदार्थ खा लिया था। वहां से उसे घर लाया जा रहा था, तब तक उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने अनिल भुइयां के शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

chat bot
आपका साथी