सेविकाओं को मिला मिजल्स व रूबेला का प्रशिक्षण

नगर उंटारी : बाल विकास परियोजना कार्यालय में बुधवार को नगर उंटारी, रमना व विशुनपुरा प्रखंड के सभी आ

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Jun 2018 06:06 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jun 2018 06:06 PM (IST)
सेविकाओं को मिला मिजल्स व रूबेला का प्रशिक्षण
सेविकाओं को मिला मिजल्स व रूबेला का प्रशिक्षण

नगर उंटारी : बाल विकास परियोजना कार्यालय में बुधवार को नगर उंटारी, रमना व विशुनपुरा प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को मिजल्स व रूबेला का प्रशिक्षण दिया गया। अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ सुचित्रा कुमारी ने सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को जानकारी देते हुए बताया कि यह वैक्सीन 9 माह से 15 वर्ष उम्र तक के बच्चों को दिया जाना है। मिजल्स व रूबेला से जुड़े जानलेवा बीमारी जैसे निमोनिया,दस्त,दिमागी बुखार आदि से बचाव के लिए टीकाकरण आवश्यक है। मिजल्स एक जानलेवा बीमारी है, जो बच्चों में अपंगता व मृत्यु के बड़े कारणों में से एक है। यह एक संक्रामक रोग है जो प्रभावित व्यक्ति के खांस ने व छीकने से फैलता है। रूबेला से गर्भवती महिलाओं में गर्भपात, अकाल प्रसव और मृत प्रसव की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। उपाधीक्षक ने खसरा व रूबेला के लक्षणों की विस्तृत जानकारी सेविकाओं को दिया।उन्होंने कहा कि इस वैक्सीन का शुभारंभ आगामी 26 जून से किया जाएगा। सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं से कहा कि वे सभी माता पिता को संपूर्ण टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। ताकि एक भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे। प्रशिक्षण में पर्यवेक्षिका पूर्णिमा कुमारी,लीलावती रानी,शोभा कुमारी,सेविका शीला देवी,लिलावती देवी, अजमेरुन बीबी ,रीना देवी, सीता कुमारी,आशा देवी, सुचिता देवी, उर्मिला देवी, प्रेमा कुमारी ,सुनीता देवी,सोमारी भारती सहित सभी आंगनबाड़ी सेविकाएं उपस्थित थीं।

chat bot
आपका साथी