कोविड अस्पताल में इलाजरत चार मरीज हुए स्वस्थ

कोविड अस्पताल में इलाजरत चार मरीज हुए स्वस्थ मिली छुट्टी संवाद सहयोगी गढ़वा जिले के कोविड अस्पताल में इलाजरत चार और मरीजों का तीसरे सैंपल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव मिला है। इसके पश्चात उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके साथ ही जिले के 47 कोविड मरीजों में अब तक सात स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 40 कोविड मरीजों का इलाज चल रहा है। इसकी जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ एनके रजक ने बताया कि विगत

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 May 2020 06:18 PM (IST) Updated:Sun, 24 May 2020 06:18 PM (IST)
कोविड अस्पताल में इलाजरत चार मरीज हुए स्वस्थ
कोविड अस्पताल में इलाजरत चार मरीज हुए स्वस्थ

संवाद सहयोगी, गढ़वा : जिले के कोविड अस्पताल में इलाजरत चार और मरीजों की तीसरी सैंपल की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके पश्चात उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके साथ ही जिले के 47 कोविड मरीजों में अब तक सात स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 40 कोविड मरीजों का इलाज चल रहा है। इसकी जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ. एनके रजक ने बताया कि विगत 8 मई को श्रीबंशीधर नगर के महदेइया में नवनिर्मित जेल भवन में क्वारंटाइन किए गए प्रवासी मजदूरों में से 20 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके पश्चात इन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। 16 मई को चार कोविड मरीजों की दूसरी सैंपल जांच रिपोर्ट निगेटिव मिली थी। जबकि 16 मरीजों की दूसरी सैंपल जांच में भी पॉजीटिव मिला था। इसके पश्चात इनसभी की तीसरी सैंपल 17 मई को लिया गया था। रिम्स रांची द्वारा शनिवार की देर शाम को जारी की गई जांच रिपोर्ट में चार लोगों का नेगेटिव आने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

chat bot
आपका साथी