सरकार की उपलब्धियों से घबरा गया है विपक्ष : भाजपा

गढ़वा : भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल गढ़वा के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सदर प्रखंड क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jun 2018 05:18 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jun 2018 05:18 PM (IST)
सरकार की उपलब्धियों से घबरा गया है विपक्ष : भाजपा
सरकार की उपलब्धियों से घबरा गया है विपक्ष : भाजपा

गढ़वा : भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल गढ़वा के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में हल्ला बोल, विपक्ष की पोल खोल कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय धरना दिया। धरना में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य अलखनाथ पांडेय ने कहा कि भाजपा एवं रघुवर सरकार की उपलब्धियों से विपक्षी घबरा गए हैं। जिसके कारण जनता को गुमराह करने के लिए अनर्गल बातें कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण बिल जनहित में है तथा इससे राज्य की जनता को किसी प्रकार नुकसान नहीं होने वाला। विपक्षियों के पास कुछ मुद्दा नहीं है इसलिए वह इसे मुद्दा बनाकर जनता को दिग्भ्रमित कर रहा है।षहैं। इस बिल से राज्य के विकास को गति मिलेगी तथा झारखंड विकसित राज्य बन सकेगा। जबकि विपक्षी दलों के लोग राज्य का विकास नहीं चाहते और अपना हित साधना चाहते हैं। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि भूमि अधिग्रहण बिल के पास होने से राज्य के विकास का मार्ग खुलेगा। भूमि अनुपलब्ध होने के कारण कई वर्षों से लंबित योजनाएं पूर्ण हो सकेगी। विनय कुमार चौबे ने कहा कि भाजपा विपक्षी दल राज्य को बेचने का किए हैं। जबकि भाजपा ही राज्यहित में काम कर रही है। नगर मंडल अध्यक्ष चंदन जायसवाल ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो राज्य का विकास चाहती है। अन्य दलों को जब सत्ता मिली तो उन्होंने राज्य को ही बेच दिया। धरना को अखिलेश तिवारी, जय प्रकाश चौधरी, ब्रजेश उपाध्याय, प्रमोद चौबे, रामसरीख चंद्रा, रामाशीष तिवारी, अजय तिवारी, संजय दुबे, मुरली श्याम सोनी, भोला विश्वकर्मा, प्रवीण जायसवाल, अजय वर्मा, कामेश्वर ¨सह आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष चंदन जायसवाल ने की।

chat bot
आपका साथी