किसान देश की रीढ़ व अन्नदाता हैं, इनका रखें ख्याल

रमना: प्रखंड कार्यालय के सभागार में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की ओर से तीन दिवसीय कृषि चौप

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jun 2018 06:12 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jun 2018 06:12 PM (IST)
किसान देश की रीढ़ व अन्नदाता हैं, इनका रखें ख्याल
किसान देश की रीढ़ व अन्नदाता हैं, इनका रखें ख्याल

रमना: प्रखंड कार्यालय के सभागार में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की ओर से तीन दिवसीय कृषि चौपाल कार्यक्रम का आयोजन शनिवार से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन गव्य तकनीकी पदाधिकारी अनिल कुमार ओझा, जिला मत्स्य पदाधिकारी मोजाहिद अंसारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में उप प्रमुख र¨वद्र चौधरी ने किसानों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा कि सरकार द्वारा किसानों के हित में कई योजनाएं चलाई जाती है। लेकिन समय पर इसका लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा है। इस कारण किसानों का खेती से मोह भंग होता जा रहा है। 20 सूत्री उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार ¨सह ने कहा कि सरकार की ओर से प्रत्येक प्रखंड में इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। किसान राजकुमार मेहता ने कहा कि किसान देश की रीढ़ और देश के अन्नदात्ता हैं। लेकिन सरकारी व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण किसानों को समय पर इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने सरकारी व्यवस्था में सुधार कर किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ समय से लोगों को उपलब्ध करने की बात कहीं। पशु चिकित्सा पदाधिकारी  केके ¨सह ने पशुपालकों के बीच आवश्यक दवा का वितरण किया। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी सह जनसेवक राजेश कुमार चौबे ने किया। मौके पर पंचायत समिति सदस्य कलीमुल्लाह अंसारी, कृषि ¨सगल ¨वडो सेंटर के प्रखंड समन्वयक हरेंद्र कुमार, किसान बुधन ¨सह, अरशद अंसारी, सुरेश रजवार, नईमुद्दीन अंसारी, महिपात उरांव एवं किशुन उरांव सहित कई किसान उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी