आवंटन के अभाव में नहीं बन रहा मत्स्य कार्यालय का भवन

गढ़वा: आवंटन के अभाव में जिला मत्स्य कार्यालय भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। मत्स्य का

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Jun 2018 06:02 PM (IST) Updated:Mon, 18 Jun 2018 06:02 PM (IST)
आवंटन के अभाव में नहीं बन रहा मत्स्य कार्यालय का भवन
आवंटन के अभाव में नहीं बन रहा मत्स्य कार्यालय का भवन

गढ़वा: आवंटन के अभाव में जिला मत्स्य कार्यालय भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। मत्स्य कार्यालय बनाने के लिए उपायुक्त डा. नेहा अरोड़ा की पहल पर सोनपुरवा स्थित तालाब के पास 25 डिसमिल जमीन उपलब्ध करायी गई है। जानकारी के अनुसार पिछले आठ माह पहले कार्यालय के नाम पर जमीन मिली है। लेकिन आवंटन नहीं रहने के कारण कार्यालय का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। मत्स्य विभाग के अधिकारी आवंटन की रोना रो रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि पहले तो कार्यालय के लिए जमीन उपलब्ध नहीं थी। जब जमीन मिली तो विभाग के पास आवंटन ही नहीं है। आवंटन के अभाव में विभाग को भवन निर्माण नहीं हो पाने की जानकारी मत्स्य कार्यालय रांची को दे दी गई है। जानकारी के अनुसार गढ़वा जिला गठन के बाद से अब तक मत्स्य कार्यालय भाड़े के मकान में संचालित हो रहा है। भाड़े में मत्स्य विभाग करोड़ों रूपये का भुगतान कर चुका है।

chat bot
आपका साथी