पेड़ गिरने से घर क्षतिग्रस्त

कांडी: प्रखंड के कसनप गांव निवासी उमाकांत पांडेय के घर पर आम का पेड़ गिर गया। इससे मकान क्षतिग्रस्त ह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Jun 2018 05:06 PM (IST) Updated:Sun, 03 Jun 2018 05:06 PM (IST)
पेड़ गिरने से घर क्षतिग्रस्त
पेड़ गिरने से घर क्षतिग्रस्त

कांडी: प्रखंड के कसनप गांव निवासी उमाकांत पांडेय के घर पर आम का पेड़ गिर गया। इससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। उमाकांत पांडेय पूरे परिवार के साथ डालटनगंज गए हुए थे। घर में तालाबंद था। गांव के लोगों ने मकान पर आंधी-तूफान से पेड़ गिरने की सूचना दी। वह जब घर वापस लौटे तो देखा कि मकान की छत पर आम का पेड़ टूट कर गिरा पड़ा है। मकान के बगल में नवनिर्मित गौशाला  भी पूर्णरूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। इस संबंध में उमाकांत पांडेय ने गाड़ाखुर्द पंचायत की मुखिया आरती ¨सह को घटना के विषय में जानकारी दी। मुखिया ने बताया कि प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए कार्यवाही की जा रही है। आपदा विभाग से जल्द मुआवजा दिलाई जाएगी। इस संबंध में सीओ मोहम्मद असलम ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने के लिए मुखिया, पंचायत सेवक, हल्का कर्मचारी की संगठित टीम जांच कराई जाएगी। सरकारी प्रावधान के अनुसार लाभ दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी