खेती के साथ पशुपालन कर आय दोगुनी करें किसान

गढ़वा: जिला गव्य विकास पदाधिकारी शम्मी कपूर ने बैंक अधिकारी व किसानों के साथ रविवार

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 May 2018 06:41 PM (IST) Updated:Sun, 20 May 2018 06:41 PM (IST)
खेती के साथ पशुपालन कर आय दोगुनी करें किसान
खेती के साथ पशुपालन कर आय दोगुनी करें किसान

गढ़वा: जिला गव्य विकास पदाधिकारी शम्मी कपूर ने बैंक अधिकारी व किसानों के साथ रविवार को कार्यालय में बैठक की। इसमें नाबार्ड द्वारा डेयरी उद्यमिता विकास योजना के तहत किसानों को बैंक ऋण दिए जाने के बारे में चर्चा की गई। बैठक में सदर प्रखंड, मेराल व रमना के कई किसान शामिल हुए। इस मौके पर भारतीय स्टेट बैंक कृषि विकास शाखा गढ़वा के मुख्य प्रबंधक अरशद हुसैन भी उपस्थित थे। मुख्य प्रबंधक ने कहा कि बैंक प्रक्रिया पूरा करने वाले सभी किसानों को डेयरी के लिए ऋण देने को तैयार है। उन्होंने कहा कि इसके लिए किसान को आधार कार्ड, पैन कार्ड का होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि दो गायों के लिए ऋण लेने पर भूमि संबंधित कोई कागजात आवश्यक नहीं है। ¨कतु पांच गाय की डेयरी के लिए आधा एकड़ तथा 10 गाय की डेयरी के लिए एक एकड़ भूमि का होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि चारा उपजाने के लिए भूमि आवश्यक है। बैठक में जिला गव्य विकास पदाधिकारी ने कहा कि किसानों की आय दुगुनी करने के लिए सरकार की ओर से तरह-तरह के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेती के साथ डेयरी चलाकर किसान अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। बैठक में अनुज कुमार ¨सह, अनिल कुमार ¨सह, अखिलेश कुमार बैठा, अर¨वद कुमार, संजय कुमार ¨सह, सुनेश्वर ¨सह, शीला देवी, विनय प्रसाद यादव, चंद्रदेव यादव, मुरारी ¨सह, अजय कुमार तिवारी, उज्ज्वल तिवारी, शत्रुघ्न कुमार, नागेंद्र पांडेय, कृष्ण बिहारी ¨सह, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, संतोष कुमार ¨सह, नेपाली पासवान, दुर्गा प्रसाद, सच्चिदानंद पांडेय, रूपेश कुमार पांडेय सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी