खाना बनाने में महिला जली, गंभीर

संवाद सहयोगी, गढ़वा: भवनाथपुर थाना क्षेत्र के मकरी गांव निवासी राज अंसारी की पत्नी अजमेरून बीवी शनिवार को आग से झुलस गई। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। उसे सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया। इस संबंध में राज अंसारी ने बताया कि खाना बनाने के दौरान दुपट्टा में आग पकड़ लिया था। इससे अजमेरून गंभीर रुप से झुलस गई है। उसने बताया कि उस समय वह अपने भाई के साथ दूसरे कमरे में बातचीत कर रहा था। अजमेरून के चिल्लाने पर वे लोग वहां पहुंचकर आग पर काबू पाते,तब तक उसके शरीर का कई हिस्सा आग से झुलस चुका था। इसके बाद उसे आनन फानन में भवनाथपुर सीएचसी ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इधर सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि अजमेरून केा शरीर का 90 फीसदी हिस्सा झुलस चुका है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 04:30 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 04:30 PM (IST)
खाना बनाने में महिला जली, गंभीर
खाना बनाने में महिला जली, गंभीर

गढ़वा: भवनाथपुर थाना क्षेत्र के मकरी निवासी राज अंसारी की पत्नी अजमेरून बीवी शनिवार को आग से झुलस गई। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया। इस संबंध में राज अंसारी ने बताया कि खाना बनाने के दौरान दुपट्टा में आग पकड़ लिया था। इससे अजमेरून गंभीर रुप से झुलस गई है। उसने बताया कि उस समय वह अपने भाई के साथ दूसरे कमरे में बातचीत कर रहा था। अजमेरून के चिल्लाने पर वे लोग वहां पहुंचकर आग पर काबू पाते,तब तक उसके शरीर का कई हिस्सा आग से झुलस चुका था। वह लगभग 90 फीसद जल चुकी है।

chat bot
आपका साथी