पंचायत सचिव संघ के संतोष अध्यक्ष व शमशुद्दीन बने जिला सचिव

गढ़वा: झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ की गढ़वा जिला शाखा का पुनर्गठन किया गया। इसे लेकर रविवार को सदर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Jun 2018 06:49 PM (IST) Updated:Sun, 10 Jun 2018 06:49 PM (IST)
पंचायत सचिव संघ के संतोष अध्यक्ष व शमशुद्दीन बने जिला सचिव
पंचायत सचिव संघ के संतोष अध्यक्ष व शमशुद्दीन बने जिला सचिव

गढ़वा: झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ की गढ़वा जिला शाखा का पुनर्गठन किया गया। इसे लेकर रविवार को सदर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित प्रशिक्षण भवन के सभागार में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता कामाख्या नारायण पाठक ने की। बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व की कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया। इसमें संतोष कुमार को अध्यक्ष, प्रभु दयाल, मंगल यादव, विनोद प्रसाद गुप्ता व सुनील प्रसाद गुप्ता को उपाध्यक्ष, शमशुद्दीन अंसारी को सचिव, बैजनाथ दुबे को संयुक्त सचिव, महेंद्र प्रसाद मेहता को कोषाध्यक्ष, शिवशंकर ठाकुर को जिला प्रवक्ता, राजेंद्र राम व गणेश प्रसाद यादव को कार्यालय मंत्री, नवल किशोर यादव, परमानंद राम को मीडिया प्रभारी तथा जगजीवन राम, राजकुमार राम, परमानंद राम को अंकेक्षक बनाया गया है। इनके अलावा अजीत कुमार ¨सह, कृष्ण कुमार तिवारी, दिलीप प्रताप मेहता, जगदीश राम भुइयां, सुरेंद्र ठाकुर, सुदर्शन राम, रामजी राम, रामनाथ ¨सह, सुनील कुमार, सूर्यदेव ¨सह, मोहम्मद हुसैन को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। निवर्तमान अध्यक्ष कामाख्या नारायण पाठक को संघ का संरक्षक बनाया गया है।

chat bot
आपका साथी