भाकपा नेता राजकुमार मेहता का निधन

रमना -- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला थे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Jun 2020 04:43 PM (IST) Updated:Wed, 03 Jun 2020 04:43 PM (IST)
भाकपा नेता राजकुमार मेहता का निधन
भाकपा नेता राजकुमार मेहता का निधन

रमना: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला कमेटी सदस्य मड़वनियां निवासी राजकुमार महतो का निधन लंबी बीमारी के पश्चात बुधवार को हो गया। वह 75 वर्ष के थे। राजकुमार महतो की पहचान एक जुझारू नेता की थी। वे गरीब, मजदूर और किसानों के हितों के लिए लगातार संघर्ष करते रहे। जल, जंगल और जमीन के मुद्दे पर हमेशा मुखर रहने वाले राजकुमार महतो ने प्रखंड में पार्टी के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गये। उनका अंतिम संस्कार सुखड़ा नदी तट स्थित मुक्ति धाम पर किया गया। मुखाग्नि छोटे पुत्र संजय शंकर मेहता ने दी। इस मौके पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव केडी सिंह, रामेश्वर प्रसाद अकेला, देवी दयाल मेहता, गणेश सिंह, राजकुमार राम, श्री राम, उपेंद्र मिश्र, खलील खान, नवरंगी पाल, मुन्ना राम, कन्हाई यादव, उमाशंकर यादव सहित कई लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी