जैप जवान का शव पहुंचा गांव

कांडी थाना क्षेत्र के सतबहिनी गांव निवासी मृतक अमृत जैप के जवान का शव गुरुवार को देर शाम जैसे ही उनके पैतृक निवास स्थान पहुंचा घर सहित पूरा गांव एक साथ शोकाकुल हो गया मृतक का शव आने की खबर पाकर लोग सुबह से ही मृतक के घर आना शुरू हो गए थे शाम होते होते हजारों की संख्या में महिला - पुरुष की भीड़ लग गयी अगल बगल के दस गांव के लोग अंतिम दर्शन के लिए आ गए थे मालूम हो कि जैप की जवान अमृत राम की मृत्यु बुधवार को रिम्स में इलाज के दौरान हो गयी थी वह टाटीसिलवे में ड्यूटी में था कि वहीं पर उसकीअचानक तवियत खराब हो गयी थी प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि पिकू पाण्डेयमुखिया प्रतिनिधि अरुण सिंह भाजपा नेता अजय सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिये उपस्थित थे मृतक का अंतिम संस्कार सतबहिनी झरना तीर्थ स्थित मुक्ति धाम में गुरुवार को रात में ही कर दी गयी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 May 2020 07:08 PM (IST) Updated:Sat, 30 May 2020 06:19 AM (IST)
जैप जवान का शव पहुंचा गांव
जैप जवान का शव पहुंचा गांव

कांडी: सतबहिनी गांव निवासी जैप के जवान अमृत राम  का शव गुरुवार की देर शाम जैसे ही उनके पैतृक निवास स्थान पर पहुंचा पूरा गांव शोक में डूब गया। शव आने की खबर पाकर लोगों की भारी भीड़ उनके घर के बाहर उमड़ पड़ी। उनके अंतिम दर्शन के दौरान लोग कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर शारीरिक दूरी अनुपालन के नियमों को भी भूल गये। मालूम हो कि जैप के जवान अमृत राम की मृत्यु बुधवार को रिम्स में इलाज के दौरान हो गयी थी। वह टाटीसिलवे में ड्यूटी में थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गयी थी। प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि पिकू पाण्डेय, मुखिया प्रतिनिधि अरुण सिंह, भाजपा नेता अजय सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिये उनके घर पहुंचे थे। मृतक का अंतिम संस्कार सतबहिनी झरना तीर्थ स्थित मुक्ति धाम में गुरुवार को रात में ही कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी