मुखिया ने जरूरतमंदों के बीच बांटा कंबल

- पंचायत के विभिन्न गांवों में 1

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Dec 2018 05:51 PM (IST) Updated:Sat, 29 Dec 2018 05:51 PM (IST)
मुखिया ने जरूरतमंदों के बीच बांटा कंबल
मुखिया ने जरूरतमंदों के बीच बांटा कंबल

गढ़वा : सदर प्रखंड के बेलपंचा पंचायत के विभिन्न गांव में 180 कंबल का वितरण शनिवार को किया गया। कंबल का वितरण पंचायत की मुखिया बबीता पासवान ने गरीब व असहाय लोगों को ओढ़ाकर किया। इस मौके पर बबीता पासवान ने कहा कि ठंड को देखते हुए कंबल का वितरण किया जा रहा है। कंबल का वितरण पंचायत के सभी गांव व टोला में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेलचंपा, नावाडीह, मेढ़ना व सिदे कला गांव में गरीबों को कंबल दिया गया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को पहले प्राथमिकता दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ठंड को देखते हुए कंबल का वितरण किया जा रहा है। इस वर्ष काफी ठंड पड़ रहा है। इस मौके पर पंकज पासवान, शिवलाल पासवान, मालती देवी, दुर्गावती देवी, राजकुमारी देवी, समशेर आलम, सुजीत उपाध्याय, मिथिलेश पासवान, दुलारी देवी आदि लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी