पहाड़ पर चल रही अवैध शराब भट्ठी ध्वस्त

मेराल थाना तिकुलडीहा गांव स्थित दुवारवा पहाड़ी पर अवैध रूप से चलाए जा रहे हैं शराब भट्टी को मेराल पुलिस द्वारा ध्वस्त किया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय ने बताया कि टिकुलडीहा गांव में कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से देसी शराब की भट्टी चलाए जाने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुवारवा पहाड़ी पर रेड किया। पुलिस की आने की भनक मिलते ही शराब भट्टी चलाने वाले लोग भाग निकले लेकिन मौके पर शराब बनाने के उपकरण तथा बड़ी मात्रा में जावा महुआ बरामद किया गया। शराब बनाने के लिए रखे गए छह ड्राम जावा महुआ तथा करीब 1000 लीटर शराब को तत्काल उड़ेल दिया गया एवं शराब बनाने के उपकरण तथा भठ्ठी को भी ध्वस्त कर दिया गया। थाना प्रभारी श्री उपाध्याय ने बताया कि जुआ शराब जैसे गैरकानूनी धंधे को किसी भी कीमत पर बक्सा नहीं जाएगा तथा इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में थाना प्रभारी के साथ एस आई शमीम अंसारी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Mar 2019 05:00 PM (IST) Updated:Wed, 27 Mar 2019 05:00 PM (IST)
पहाड़ पर चल रही अवैध शराब भट्ठी ध्वस्त
पहाड़ पर चल रही अवैध शराब भट्ठी ध्वस्त

मेराल: थाना क्षेत्र के टिकुलडीहा गांव स्थित दुवारवा पहाड़ी पर अवैध रूप से चल रही शराब भट्ठी पुलिस ने छापेमारी कर ध्वस्त कर दी। थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय ने बताया कि टिकुलडीहा गांव में कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से शराब की भट्टी चलाए जाने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुवारवा पहाड़ी पर रेड किया। पुलिस की आने की भनक मिलते ही शराब भट्टी चलाने वाले लोग भाग निकले। लेकिन मौके पर शराब बनाने के उपकरण तथा बड़ी मात्रा में जावा महुआ बरामद किया गया। शराब बनाने के लिए रखे गए छह ड्राम जावा महुआ तथा करीब 1000 लीटर तैयार शराब को बहा दी गई। साथ ही शराब बनाने के उपकरण तथा भठ्ठी को भी ध्वस्त कर दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि जुआ, शराब जैसे गैरकानूनी धंधे को किसी भी कीमत बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में थाना प्रभारी के साथ एस आई शमीम अंसारी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

chat bot
आपका साथी