डायन-बिसाही को लेकर मारपीट, दो घायल

संवाद सहयोगी, गढ़वा: रमना थाना क्षेत्र के बहियार खुर्द गांव में डायन बिसाही को लेकर हुई मारपीट की घटना में दोनों पक्ष के दो लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष के गुलाबचंद साह तथा दूसरे पक्ष के सत्येंद्र गुप्ता शामिल हैं। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम को गुलाबचंद साह अपने खेत में काम कर रहा था। तभी वहां सत्येंद्र गुप्ता पहुंच कर उसे गाली गलौज करने लगा। सत्येंद्र का कहना था कि गुलाबचंद की पत्नी कलावती देवी डायन है। इससे उसका पूरा परिवार परेशान हो रहा है। इसी बात पर दोनों पक्ष में मारपीट हो गई। इस मामले को लेकर दोनों पक्ष की ओर से एक दूसरे के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 04:53 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 04:53 PM (IST)
डायन-बिसाही को लेकर मारपीट, दो घायल
डायन-बिसाही को लेकर मारपीट, दो घायल

गढ़वा: रमना थाना क्षेत्र के बहियार खुर्द गांव में डायन बिसाही को लेकर हुई मारपीट की घटना में दोनों पक्ष के दो लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष के गुलाबचंद साह तथा दूसरे पक्ष के सत्येंद्र गुप्ता शामिल हैं। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम को गुलाबचंद साह अपने खेत में काम कर रहा था। तभी वहां सत्येंद्र गुप्ता पहुंच कर उसे गाली गलौज करने लगा। सत्येंद्र का कहना था कि गुलाबचंद की पत्नी कलावती देवी डायन है। इससे उसका पूरा परिवार परेशान हो रहा है। इसी बात पर दोनों पक्ष में मारपीट हो गई। इस मामले को लेकर दोनों पक्ष की ओर से एक दूसरे के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी