संतान नहीं होने पर पति ने की पत्नी की हत्या

फोटो 15 - जानकारी देते मृतका के पिता व भाई संवाद सहयोगी, गढ़वा: सदर थाना क्षेत्र के सोनपुरवा में शीला देवी 2

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Oct 2018 04:53 PM (IST) Updated:Fri, 26 Oct 2018 04:53 PM (IST)
संतान नहीं होने पर पति ने की पत्नी की हत्या
संतान नहीं होने पर पति ने की पत्नी की हत्या

गढ़वा: सदर थाना क्षेत्र के सोनपुरवा में शीला देवी 28 वर्ष को उसके पति ने गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में उसे आत्महत्या का रुप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। घटना गुरुवार की रात की है। पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति मिथिलेश पासवान उर्फ विजय को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार सोनपुरवा निवासी बालमुकुंद पासवान की पुत्री शीला का वर्ष 2006 में सदर थाना क्षेत्र के धंगरडीहा गांव निवासी मिथिलेश पासवान के साथ हुई थी। लेकिन इतने दिनों बाद भी शीला को कोई संतान नहीं हुआ। इस कारण उसे ससुराल वाले हमेशा प्रताड़ित करते रहते थे। एक वर्ष पूर्व उसके भसूर व जेठानी ने उसकी पिटाई कर जख्मी कर दिया था। मृतका के भाई संजय पासवान ने बताया कि जब उसे शीला की पिटाई के बारे में जानकारी मिली थी, तो वह कुछ रिश्तेदारों को लेकर वहां गया था। इसके बाद एक आपसी समझौते के तहत शीला व उसका पति मिथिलेश पासवान सोनपुरवा में ही रामचंद्र चंद्रवंशी नामक व्यक्ति के मकान में किराए का घर लेकर रहती थी। यहां भी मिथिलेश उसे प्रताड़ित करते रहता था। गुरुवार को दिन में भी मिथिलेश ने शीला के साथ मारपीट की थी। उसी रात उसकी हत्या कर दी गई।

chat bot
आपका साथी