भाकपा माओवादी का एरिया कमांडर रामविलास नगेसिया गढ़वा में गिरफ्तार

Maoist. पुलिस ने भाकपा माओवादी का एरिया कमांडर रामविलास को झारखंड के गढ़वा में गिरफ्तार किया है।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Fri, 01 Feb 2019 05:59 PM (IST) Updated:Fri, 01 Feb 2019 05:59 PM (IST)
भाकपा माओवादी का एरिया कमांडर रामविलास नगेसिया गढ़वा में गिरफ्तार
भाकपा माओवादी का एरिया कमांडर रामविलास नगेसिया गढ़वा में गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, गढ़वा। भाकपा माओवादी संगठन के एरिया कमांडर रामविलास नगेसिया उर्फ बादल को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए माओवादी शेखर बृजिया के बाद वह संगठन की जिम्मेदारी संभाल रहा था। नगेसिया को पुलिस ने भंडरिया थाना के पर्रो व मंडल डैम जाने वाले पहाड़ी रास्ते से गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक शिवानी तिवारी ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी।

उन्होंने एसपी ने बताया कि नगेसिया खपड़ी महुआ में 25 जून 2018 को सीआरपीएफ के जवानों पर अंधाधुंध फायरिग करने तथा बारूदी सुरंग विस्फोट कर छह पुलिसकर्मियों की हत्या करने के मामले में सक्रिय रहा है। इसके अलावा वह विभिन्न कांड व लेवी वसूलने के मामलों में भी शामिल रहा है। सामरी में सड़क निर्माण में पोकलेन व जेसीबी मशीन को जलाने तथा दो कर्मचारियों का अपहरण कर लेवी वसूलने से संबंधित कांड में सक्रिय रहा है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 31 जनवरी को माओवादी उग्रवादियों द्वारा भारत बंद की घोषणा को लेकर गिरफ्तार नक्सली व उसके संगठन के लोग बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस व सीआरपीएफ की संयुक्त टीम बनाकर विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें इसे गिरफ्तार किया जा सका। गिरफ्तार नक्सली ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पत्रकार वार्ता में अभियान एसपी सदन कुमार, इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी शंभू प्रसाद गुप्ता आदि उपस्थित थे। 

chat bot
आपका साथी