प्रोन्नति रद करने के बाद कर्मियों से होगी राशि की वसूली

- जिला स्थापना समिति की बैठक में लिए गए निर्णय पर उपायुक्त ने लगाई मुहर संवाद सहयोगी, गढ़वा : विगत 4 अक्टूबर को जिला स्थापना समिति की बैठक में लिए गए निर्णय पर उपायुक्त ने मुहर लगा दी है। आयुकत के आदेश पर उक्त निर्णय के आलोक में प्रधान सहायक व लिपिकों की प्रोन्नति को रद करते हुए प्रोन्नति के उपरांत अधिक ली गई राशि की वसूली करने का आदेश जारी किया गया है। उपायुक्त ने राशि की वसूली एकमुश्त करने का आदेश दिया है। साथ ही सभी संबंधित कर्मियों को प्रोन्नति के पूर्व धारित पदनाम से जाने जाने, प्रोन्नति निरस्त किए जाने के उपरांत सभी संबंधित कर्मी को अपने वर्तमान कार्यालय में पदस्थापित रहने का निर्देश दिया है। उपायुक्त ने उक्त कार्रवाई के साथ संबंधित कर्मी के सेवापुस्त में प्रविष्टि करने को भी कहा है। मालूम हो कि 22 नवंबर 2017 को आहूत जिला प्रोन्नति समिति की बैठक में जिले के 39 प्रधान सहायक एवं लिपिक को वरीयता के आधार पर प्रोन्नति दी गई थी। मगर उक्त प्रोन्नति को आयुक्त के आदेश पर रदद कर दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Oct 2018 06:15 PM (IST) Updated:Mon, 22 Oct 2018 06:15 PM (IST)
प्रोन्नति रद करने के बाद कर्मियों से होगी राशि की वसूली
प्रोन्नति रद करने के बाद कर्मियों से होगी राशि की वसूली

गढ़वा : विगत 4 अक्टूबर को जिला स्थापना समिति की बैठक में लिए गए निर्णय पर उपायुक्त ने मुहर लगा दी है। आयुकत के आदेश पर उक्त निर्णय के आलोक में प्रधान सहायक व लिपिकों की प्रोन्नति को रद करते हुए प्रोन्नति के उपरांत अधिक ली गई राशि की वसूली करने का आदेश जारी किया गया है। उपायुक्त ने राशि की वसूली एकमुश्त करने का आदेश दिया है। साथ ही सभी संबंधित कर्मियों को प्रोन्नति के पूर्व धारित पदनाम से जाने जाने, प्रोन्नति निरस्त किए जाने के उपरांत सभी संबंधित कर्मी को अपने वर्तमान कार्यालय में पदस्थापित रहने का निर्देश दिया है। उपायुक्त ने उक्त कार्रवाई के साथ संबंधित कर्मी के सेवापुस्त में प्रविष्टि करने को भी कहा है। मालूम हो कि 22 नवंबर 2017 को आहूत जिला प्रोन्नति समिति की बैठक में जिले के 39 प्रधान सहायक एवं लिपिक को वरीयता के आधार पर प्रोन्नति दी गई थी। मगर उक्त प्रोन्नति को आयुक्त के आदेश पर रदद कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी