भाजपा ने मनाया बलिदान दिवस

गढ़वा : भाजपा जिला कार्यालय में शुक्रवार को डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jun 2017 06:07 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jun 2017 06:07 PM (IST)
भाजपा ने मनाया बलिदान दिवस
भाजपा ने मनाया बलिदान दिवस

गढ़वा : भाजपा जिला कार्यालय में शुक्रवार को डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने डा. मुखर्जी की जीवनी पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला तथा उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरूआत डा. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया। कार्यक्रम को विनय कुमार चौबे, प्रमोद चौबे, वीणा पाठक, मथुरा पासवान, संतोष केशरी, चंदन जायसवाल, शशिभूषण चौधरी, चंद्रमिण पाठक, उदय मेहता, प्रेमचंद प्रसाद, दिनेश पासवान, प्रेमानंद त्रिपाठी, मुरली श्याम तिवारी आदि उपस्थित थे। इधर भाजपा महिला मोर्चा ने भी डा. मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाया तथा उनके बलिदान को याद किया। मौके पर मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुमन मेहता, संजू देवी, अनिता रंजन, प्रियंका रंजन, ¨चता देवी, संगीता देवी, मंदोदरी देवी, अनिता रंजन, प्रियंका रंजन, ¨चता देवी, संगीता देवी, मंदोदरी देवी, दौलत कुंवर, सरस्वती देवी, शोभा देवी, उर्मिला देवी, प्रमिला देवी आदि उपस्थित थी।

chat bot
आपका साथी