ट्रक ने ऑटो को रौंदा, चालक की मौत

गढ़वा : राष्ट्रीय उच्च पथ 75 पर बीएनटी संत मैरी स्कूल मोड़ के समीप सोमवार की अहले सुबह तेज गति से

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 May 2017 05:16 PM (IST) Updated:Mon, 22 May 2017 05:16 PM (IST)
ट्रक ने ऑटो को रौंदा, चालक की मौत
ट्रक ने ऑटो को रौंदा, चालक की मौत

गढ़वा : राष्ट्रीय उच्च पथ 75 पर बीएनटी संत मैरी स्कूल मोड़ के समीप सोमवार की अहले सुबह तेज गति से आ रहे ट्रक ने एक ऑटो को रौंद दिया। जिससे ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था। मगर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। चालक का नाम फैजान, पिता गुलाम साबरी, गढ़वा का निवासी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे दुर्घटना हुई। ऑटो रेहला की ओर जा रहा था। संयोग से कोई यात्री ऑटो में नहीं था। विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे ट्रक ने ऑटो को सामने से रौंद दिया। दुर्घटना की सूचना पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष कुमार केशरी समेत बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचे तथा किसी तरह चालक बाहर निकाल कर अस्पताल के लिए रवाना किया। मगर उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। धक्का मारने के बाद ट्रक फरार हो गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी