पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने पर बल

नगर उंटारी: सघन पल्स पोलियो अभियान को लेकर प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं की बैठक बुधवार को अनुम

By Edited By: Publish:Wed, 18 Jan 2017 05:21 PM (IST) Updated:Wed, 18 Jan 2017 05:21 PM (IST)
पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने पर बल
पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने पर बल

नगर उंटारी: सघन पल्स पोलियो अभियान को लेकर प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं की बैठक बुधवार को अनुमंडलीय अस्पताल में आयोजित हुई। बैठक में सेविकाओं ने पल्स पोलियो अभियान में स्वास्थ्य विभाग द्वारा दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। सेविकाओं ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान में जो कार्य हमलोग करते हैं। वहीं कार्य सहिया भी करती हैं। बावजूद स्वास्थ्य विभाग सहिया को सौ रुपये तथा हमलोगों को मात्र 75 रुपये देता है। यह भेदभाव है। इसे खत्म किया जाना चाहिए। कहा कि यदि स्वास्थ्य विभाग इस पर ध्यान नहीं देता है तो हमलोग कार्य करने से इंकार कर देंगे। यह दोहरा मापदंड किसी भी ²ष्टिकोण से सही नहीं है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. आर द्विवेदी ने सेविकाओं को आश्वस्त करने हुए कहा कि आपकी मांग को गंभीरता से लिया जाएगा तथा इसमें सुधार के लिए जिला को लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि 29 जनवरी से 31 जनवरी तक सघन पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। राष्ट्रहित का कार्य है। इसमें पीछे नहीं हटना चाहिए। लेकिन थोड़ी बहुत विसंगतियां है तो उसे सुलझाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सेविकाओं को वैक्सीन के रख रखाव के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।

chat bot
आपका साथी