कूप निर्माण में फर्जीवाड़ा का खुलासा

बरडीहा : प्रखंड क्षेत्र के लोका गांव में वित्तीय वर्ष 2016-17 में मनरेगा योजना से कराए गए कूप निर्मा

By Edited By: Publish:Mon, 24 Oct 2016 04:02 PM (IST) Updated:Mon, 24 Oct 2016 04:02 PM (IST)
कूप निर्माण में फर्जीवाड़ा का खुलासा

बरडीहा : प्रखंड क्षेत्र के लोका गांव में वित्तीय वर्ष 2016-17 में मनरेगा योजना से कराए गए कूप निर्माण में घोर अनियमितता बरतने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में लोका गांव के मनोज विश्वकर्मा ने सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी मांगी थी। इसी के माध्यम से मामले का खुलासा हुआ है।

जानकारी के अनुसार उसी गांव के लाभुक प्रवीण रजक द्वारा 2 लाख 47 हजार रुपये की लागत से बनने वाला कूप निर्माण में मात्र 8 फीट कूप की खुदाई कर कागज पर 16 फीट दिखाकर सरकारी राशि की निकासी कर ली गई। इसके बाद एक लाख 33 हजार की निकासी कर ली गई। जबकि मापी पुस्तिका में कूप निर्माण में कार्य को पूरा दिखाते हुए शेष राशि एक लाख 14 हजार रुपये को भी निकालने का प्रयास किया जा रहा है। शिकायतकर्ता विश्वकर्मा ने संबंधित विभाग के पदाधिकारी, मनरेगा बीपीओ, रोजगार सेवक की मिलीभगत से राशि निकालने का आरोप लगाया है। मनोज ने प्रधानमंत्री कार्यालय नई दिल्ली, झारखंड सरकार के मुख्य सचिव, ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव, मनरेगा लोकायुक्त रांची, मनरेगा लोकपाल गढ़वा को आवेदन देकर जांचोंपरांत दोषी पर कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में बरडीहा के बीडीओ सुदर्शन मुर्मू ने बताया कि कूप निर्माण कार्य के अनुरूप ही भुगतान किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी