सहिया को दी गई पोलियो वैक्सीन की जानकारी

नगर उंटारी : प्रखंड के सहिया की बैठक मंगलवार को अनुमंडलीय अस्पताल में हुई। बैठक में सहिया को आइपी

By Edited By: Publish:Tue, 30 Aug 2016 05:40 PM (IST) Updated:Tue, 30 Aug 2016 05:40 PM (IST)
सहिया को दी गई पोलियो वैक्सीन की जानकारी

नगर उंटारी : प्रखंड के सहिया की बैठक मंगलवार को अनुमंडलीय अस्पताल में हुई। बैठक में सहिया को आइपीवी का प्रशिक्षण दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए डीएस डा. आर द्विवेदी ने कहा कि सभी सहिया अपने अपने गांव में जाकर आइपीवी के बारे में लोगों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि आइपीवी पोलियो वैक्सीन है जो इंजेक्शन के माध्यम से बच्चों को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दो तरह का वैक्सीन है। एक इंट्रामस्कूलर और एक नस में चढ़ाया जाएगा। सहिया ईमानदारी पूर्वक कार्य करें। उन्होंने अस्पतालों में घट रहे प्रसव के बारे में विशेष अभियान चलाने का निर्देश सहियाओं को दी। मुख्यमंत्री जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत सरकार गर्भवती महिलाओं के लिए कई तरह की कार्य कर रही है। बैठक में अशफाक अहमद, राजेश कुमार, सुषमा गुप्ता, करूणा कुमारी, नंदू राम सहित सभी सहिया उपस्थित थीं।

chat bot
आपका साथी