तेज रफ्तार बनी दुर्घटना का कारण

गढ़वा : एनएच-75 सड़क में खजुरी गांव के निकट गुरुवार को दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में टेंपो चालकों की लापर

By Edited By: Publish:Thu, 26 Nov 2015 06:53 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2015 06:53 PM (IST)
तेज रफ्तार बनी दुर्घटना का कारण

गढ़वा : एनएच-75 सड़क में खजुरी गांव के निकट गुरुवार को दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में टेंपो चालकों की लापरवाही और तेज रफ्तार की बात सामने आ रही है। इस घटना से लोकल सफर करने वाले यात्री डरे हुए हैं। दोनों दुर्घटनाओं में घटना के बाद चालक फरार हो गए। टेंपो व यात्री बस में इतनी भीषण टक्कर हुई थी कि दोनों ही वाहनों के शीशे टूट कर बिखर गए। मौके पर घायलों के खून के धब्बे तथा जूता व चप्पल पड़े हुए थे।

आसपास के लोग घटना के पीछे टेंपो चालकों की लापरवाही को कारण बता रहे हैं। उनका कहना है कि टेंपो चालक क्षमता से अधिक सवारी लेकर चलते हैं और तेज गति से वाहन चलाते हैं। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ता है। जानकारी के अनुसार टेंपो चालकों पर जिला प्रशासन का किसी प्रकार की लगाम नहीं है। कम उम्र के बच्चे भी सड़क पर सरपट टेंपो दौड़ाते हैं।

-घटना के बाद सहयोग को बढ़े हाथ

खजुरी गांव के निकट घटी दोनों ही सड़क दुघर्टना में घायल लोगों को क्षतिग्रस्त टेंपो से बाहर निकालने तथा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाने में खजुरी निवासी लाला ¨बद, दिलीप कुमार दुबे, भूषण दुबे उमेश दुबे आदि ने अहम भूमिका निभाई। वहीं सड़क पर पड़े क्षतिग्रस्त टेंपो को भी घटना स्थल से हटाया। घायलों की कराह से अस्पताल गूंज उठा। घायलों में छोटे-छोटे बच्चों की चिल्लाने की आवाज से लोगों के रोंगटे खड़े हो रहे थे।

chat bot
आपका साथी