हलीवंताकला की पंसस होगी महिला

नगर उंटारी : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2015 को लेकर पंचायतवार आरक्षण तय हो गया है। नगर उंटारी प्रखं

By Edited By: Publish:Sat, 29 Aug 2015 05:24 PM (IST) Updated:Sat, 29 Aug 2015 05:24 PM (IST)
हलीवंताकला की पंसस होगी महिला

नगर उंटारी : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2015 को लेकर पंचायतवार आरक्षण तय हो गया है। नगर उंटारी प्रखंड के हलीवंता कला में मुखिया का पद अनारक्षित अन्य व पंचायत समिति सदस्य का पद अनारक्षित महिला है। पंचायत में कुल 13 वार्ड है। जिनमें 6 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित है। वार्ड एक और दो अनारक्षित महिला, वार्ड 3 में अनारक्षित अन्य, वार्ड -5-6 अनुसूचित जाति अन्य, वार्ड 6 अनारक्षित अन्य, वार्ड 7 अनुसूचित जन जाति अन्य, वार्ड 8 अनुसूचित जाति के महिला, वार्ड 9 पिछड़ा वर्ग अन्य, वार्ड 10 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 11 में अनारक्षित अन्य , वार्ड 12-13 में महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

chat bot
आपका साथी