भाकपा का धरना 11 को

नगर उंटारी : भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी अंचल नगर उंटारी की बैठक मंगलवार को जंगीपुर में हुई। इसमें ज

By Edited By: Publish:Tue, 28 Jul 2015 05:51 PM (IST) Updated:Tue, 28 Jul 2015 05:51 PM (IST)
भाकपा का धरना 11 को

नगर उंटारी : भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी अंचल नगर उंटारी की बैठक मंगलवार को जंगीपुर में हुई। इसमें जन समस्याओं को लेकर आगामी 11 अगस्त को प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना देने का निर्णय लिया गया। साथ ही शाखाओं की बैठक के लिए समय निर्धारित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव राजकुमार राम ने कहा कि महंगाई, भ्रष्टाचार, राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन आदि मुद्दों को लेकर संघर्ष तेज किया जाएगा। इन मुद्दों को जनता के बीच ले जाने के लिए प्रत्येक घर में जाना होगा। बैठक के अंत में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर शोक व्यक्त किया गया और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। बैठक की अध्यक्षता रामनाथ उरांव ने की। मौके पर रामेश्वर प्रसाद अकेला, श्रीराम, इशहाक अंसारी, विद्या पासवान, विफन उरांव, रुखिया देवी आदि सदस्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी