ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा यूपी का कुख्यात डकैत

सगमा, गढ़वा : उत्तर प्रदेश सरकार के लिए सिरदर्द बने डकैत विनोद भुइयां को धुरकी थाना क्षेत्र के सगमा

By Edited By: Publish:Tue, 07 Jul 2015 06:20 PM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2015 06:20 PM (IST)
ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा यूपी का कुख्यात डकैत

सगमा, गढ़वा : उत्तर प्रदेश सरकार के लिए सिरदर्द बने डकैत विनोद भुइयां को धुरकी थाना क्षेत्र के सगमा गांव के बांकी टोला में ग्रामीणों ने सोमवार की देर शाम पकड़कर सगमा मुखिया मानसरोवर यादव को सौंप दिया। बाद में मुखिया मानसरोवर यादव ने ग्रामीणों की मौजूदगी में डकैत को उत्तर प्रदेश के बीजपुर थाना प्रभारी सर्वनंदन ¨सह यादव को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार पकड़ा गया डकैत विनोद उत्तर प्रदेश के विभन्न इलाकों में अपने सहयोगी के साथ मिलकर डकैती, लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देता था।

थाना प्रभारी सर्वनंदन ने बताया कि विनोद और इसके कई सहयोगी पर डकैती, लूट सहित कई मामला बीजपुर थाना में दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि विनोद पूर्व में कई मर्तबा पुलिस को चकमा देकर भाग चुका है। विनोद ने उत्तर प्रदेश के बीजपुर निवासी खेलावन ¨सह के मकान से एक सप्ताह पूर्व 60 हजार नकद, लैपटॉप का चोरी की था। चोरी के अंजाम देने के बाद विनोद धुरकी, सगमा, पुतुर तथा दुसइया गांव में अपने रिश्तेदारों के घर में छिपकर रह रहा था। सोमवार की देर शाम ग्रामीणों की नजर विनोद पर पड़ी तब ग्रामीणों ने विनोद को पकड़कर मुखिया को सौंप दिया।

chat bot
आपका साथी