धड़ल्ले से हो रहा अवैध उत्खनन

प्रखंड के दक्षिणी वन प्रमंडल के लावादोनी गांव के बिगवा खोह के जंगल से पत्थर माफिया विभिन्न जंगलों से

By Edited By: Publish:Mon, 06 Jul 2015 06:12 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2015 06:12 PM (IST)
धड़ल्ले से हो रहा अवैध उत्खनन

प्रखंड के दक्षिणी वन प्रमंडल के लावादोनी गांव के बिगवा खोह के जंगल से पत्थर माफिया विभिन्न जंगलों से अवैध तरीके से पत्थर उत्खनन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। प्रखंड के लावादोनी, नवडीहा, पचौर के जंगलों से प्रतिदिन लगभग 100 ट्रक पत्थरों की ढुलाई धड़ल्ले से हो रही है। लेकिन वन विभाग के पदाधिकारी अवैध उत्खनन को रोकने की दिशा में उदासीन बने हुए हैं। लोगों का कहना है कि वन अधिकारी और प्रशासन की उदासीनता के कारण ही जंगलों से अवैध पत्थर उत्खनन पर रोक नहीं लग पा रहा है। इससे सरकार को लाखों रुपये के राजस्व का चूना भी लग रहा है। अवैध उत्खनन के कारण ही जंगलों से पेड़ पौधा नष्ट होते जा रहा है। इसका प्रतिकूल असर पर्यावरण पर पड़ रहा है। वनों की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा गांव स्तर पर वन समिति का गठन किया गया है। लेकिन समिति भी वनों के बचाने के प्रति दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। वन विभाग के अधिकारी कभी कभार आते हैं तो गांव में घुमकर और अपना कोरम पूरा कर चले जाते हैं। जंगलों में पत्थर तोड़ने वाले मजदूर बताते हैं कि प्रति ट्रिप पत्थर तोड़कर देने पर 500 रुपया मिलता है। यह पत्थर डंडई व लवाही समेत गढ़वा व मेराल के क्रशरों तक पहुंचता है। काम के अभाव में यह कार्य करना पड़ रहा है।

पक्ष -

वन विभाग थाना को जंगलों से हो रहे अवैध पत्थर उत्खनन का जानकारी दें। सूचना मिलने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी।

कुलदीप टोप्पो, डंडई थाना प्रभारी।

chat bot
आपका साथी