कार्यकर्ताओं को उपलब्ध कराया सदस्यता फार्म

रंका : भाजपा मंडल कार्यालय में सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को हुई

By Edited By: Publish:Sat, 31 Jan 2015 10:21 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jan 2015 10:21 PM (IST)
कार्यकर्ताओं को उपलब्ध कराया सदस्यता फार्म

रंका : भाजपा मंडल कार्यालय में सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को हुई। इसमें बूथ स्तर के सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक सदस्य बनाने का निर्देश दिया गया। बैठक में मंडल के 14 पंचायत के पंचायत अध्यक्षों, बूथस्तर के प्रमुख कार्यकत्र्ताओं ने भाग लिया। उन्हें सदस्यता फार्म उपलब्ध कराया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कमलेश नंदन सिन्हा ने की। इस अवसर पर प्रेमचंद प्रसाद, सच्चिदानंद तिवारी, सुनीता देवी, जिप सदस्य उमा देवी, ललित राम रामचंद्र ठाकुर, सनोज कुमार, डा. अलख निरंजन सिन्हा, ओमप्रकाश, दीनबंधु पांडेय आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी