विश्व में बज रहा मोदी का डंका : रामविलास

जेएनएन,लेस्लीगंज,हुसैनाबाद, रमुना (पलामू-गढ़वा) : भारत दो तरह का है। एक अमीरों का व दूसरा गरीबों का

By Edited By: Publish:Wed, 19 Nov 2014 11:51 PM (IST) Updated:Wed, 19 Nov 2014 11:51 PM (IST)
विश्व में बज रहा मोदी का डंका : रामविलास

जेएनएन,लेस्लीगंज,हुसैनाबाद, रमुना (पलामू-गढ़वा) : भारत दो तरह का है। एक अमीरों का व दूसरा गरीबों का भारत। भाजपा के लिए जात-पात, धर्म मजहब महत्व नहीं रखता। महत्व रखता है सभी व्यक्तियों को समानता की नजर से देखना। यही कारण है कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विश्व में डंका बज रहा है।

उक्त बातें केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कही। वे बुधवार को पलामू के लेस्लीगंज, हुसैनाबाद एवं गढ़वा के रमुना में भाजपा की चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि झारखंड में जेएमएम, कांग्रेस और राजद का साथ है। तो चुनाव अलग-अलग क्यों। आप राज्य में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएं, तभी नौजवानों का भविष्य सुधरेगा। उन्होंने कहा कि यहां भ्रष्टाचार की गंगा बह रही है। पेयजल व सिंचाई की व्यवस्था नहीं है। स्कूलों का हाल खस्ता है। जेएमएम कांग्रेस व राजद ने मिलकर झारखंड को सिर्फ लूटने का काम किया है। श्री पासवान ने अंत में लोगों से आग्रह किया कि दिल्ली का पैसा सही ढंग से खर्च करने के लिए यहां भाजपा की सरकार बनाएं।

भाजपा के सह प्रभारी भूपेंद्र यादव ने कहा कि महात्मा गांधी के सपनों को साकार करेंगे। झारखंड में सुशासन लाने को भाजपा कृतसंकल्पित है। भाजपा प्रत्याशी अमित तिवारी ने कहा कि पांकी से आतंक का राज खत्म हो जाएगा।

हुसैनाबाद में रामविलास ने भाजपा प्रत्याशी कामेश्वर प्रसाद कुशवाहा के पक्ष में वोट मांगे। उन्होंने मायावती को वोटकटवा की उपाधि दी।

रमना में उन्होंने झारखंड की बेहतरी के लिए भाजपा को वोट देने का आह्वान किया। रमना रेलवे मैदान में भाजपा प्रत्याशी अनंत प्रताप देव के पक्ष में चुनावी सभा में कहा कि बिहार से अलग होने के बाद झारखंड की स्थिति बद से बदतर हो गई है। कल कारखाने बंद हो गए, बेरोजगारी बढ़ गई है। आज मैं झारखंड के विकास के लिए मोदी जी के हाथों को मजबूत करने के लिए भाजपा के लिए वोट मांग रहा हूं।

chat bot
आपका साथी