ट्रेन से कटकर की आत्महत्या
नगर उंटारी : थाना के कोल्हुआ गांव निवासी 47 वर्षीय मंदीप विश्वकर्मा ने 22 अक्टूबर को ट्रेन से कटकर
नगर उंटारी : थाना के कोल्हुआ गांव निवासी 47 वर्षीय मंदीप विश्वकर्मा ने 22 अक्टूबर को ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। गढ़वा रोड चोपन रेल खंड पर जोरमा गांव के निकट पोल संख्या 51 के पास मंदीप का शव पाया गया। काफी खोजबीन के बाद उसकी पहचान मंदीप विश्वकर्मा के रूप में की गई। मंदीप राजमिस्त्री का काम करता था। उसका पुत्र कुछ दिन पूर्व जेल चल गया था। इस कारण व काफी तनाव में रहता था। वह रेणुकुट गया था। वापसी के क्रम में उसने आत्महत्या कर ली।