अभाविप ने फूंका प्राचार्य का पुतला

By Edited By: Publish:Thu, 18 Sep 2014 11:23 PM (IST) Updated:Thu, 18 Sep 2014 11:23 PM (IST)
अभाविप ने फूंका प्राचार्य का पुतला

नगर उंटारी : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर उंटारी इकाई के तत्वावधान में शंकर प्रताप देव डिग्री कॉलेज मे हुए 55 लाख घोटाला एवं कालेज कर्मियों द्वारा अभाविप कार्यकर्ताओं के साथ किये गये अभद्र व्यवहार के खिलाफ गुरुवार को बस स्टैंड में विद्यालय के प्राचार्य का पुतला दहन किया गया।

पुतला दहन से पूर्व कार्यकर्ताओं ने पूरा बाजार का भ्रमण कर जमकर कालेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी किया। पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर उपाध्यक्ष राजीव रंजन पासवान ने कहा कि शंकर प्रताप देव डिग्री कालेज भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। छात्रहितों की अनदेखी कर प्रायोगिक परीक्षा एवं अन्य मद में छात्रों से नाजायज वसूली की जा रही है।

उन्होंने कहा कि अभाविप कभी छात्रों का अहित नहीं होने देगी और कॉलेज में हो रही भ्रष्टाचार का उजागर करेगी। कालेज कर्मी इस भंडाफोड़ से तिलमिला कर अभाविप कार्यकर्ताओं से अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। लेकिन इससे कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। कार्यक्रम में नगर सह मंत्री मयंक चौबे, अक्षय कुमार, बलराम ठाकुर, वशिष्ठ कुमार, राजेश कुमार, राहुल कुमार, नंदन कुमार, दीपक कुमार, भरत कुमार, शशि कुमार आदि छात्र उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी