ज्ञान निकेतन में विचार गोष्ठी संपन्न

By Edited By: Publish:Sun, 27 Jul 2014 12:49 AM (IST) Updated:Sun, 27 Jul 2014 12:49 AM (IST)
ज्ञान निकेतन में विचार गोष्ठी संपन्न

गढ़वा : ज्ञान निकेतन कानवेंट स्कूल में शनिवार को विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने रमजान माह एवं रोजा के महत्व पर चर्चा की। विद्यालय के निदेशक मदन प्रसाद केसरी ने कहा कि रमजान पवित्र माह है। इसमें ही महान ग्रंथ कुरान धरती पर आया था। रमजान भाईचारा का प्रतीक है तथा यह सामाजिक एवं निजी जीवन जीने का सही तरीका बताता है। रोजा रखने से मनुष्य आध्यात्मिक एवं शारीरिक रूप से मजबूत होता है। मौके पर प्राचार्य बसंत ठाकुर, उदय प्रकाश, एसएन उपाध्याय, विनय दुबे, नियामत अंसारी, नरेंद्र सिन्हा, संतोष प्रसाद, मनोज, दिनेश, अखिलेश द्विवेदी, आलोक देव, अभिमन्यु सिंह, सुरेंद्र यादव, कमलेश तिवारी, मुकेश सोनी, जिन्नत परवीन, सुषमा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

chat bot
आपका साथी