60 किग्रा में राजा ने मारी बाजी

दुमका : जिला बाडी बि¨ल्डग व फिटनेस एसोसिएशन की ओर से रविवार को तीन वर्ग में प्रतियोगिता का आयोजन कि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Mar 2018 01:04 AM (IST) Updated:Mon, 12 Mar 2018 01:04 AM (IST)
60 किग्रा में राजा ने मारी बाजी
60 किग्रा में राजा ने मारी बाजी

दुमका : जिला बाडी बि¨ल्डग व फिटनेस एसोसिएशन की ओर से रविवार को तीन वर्ग में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। देर शाम शुरू हुई प्रतियोगिता में 60 किग्रा वर्ग में राजा प्रमाणिक ने पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन डीडीसी शशि रंजन, प्रशिक्षु आइएएस विशाल सागर, सांसद प्रतिनिधि विजय कुमार ¨सह व नगर परिषद अध्यक्ष अमिता रक्षित ने किया। प्रथम चरण में 55 किलो वर्ग के लिए प्रतियोगिता हुई। जिसमें समरेश बाउरी ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं अर¨वद साहिल, सैफीबुल शेख, मल्लित ¨सह, विजय कुमार ने दूसरा से पांचवा स्थान हासिल किया। जबकि 60 किग्रा वर्ग में राजा प्रमाणिक ने पहला स्थान हासिल किया। 70 वर्ग का मुकाबला होना बाकी था। निर्णायक की भूमिका धर्मेद्र ¨सह बिटटू व प्रदीप झा ने निभाई। आयोजन समिति के बीबी गुहा, सीडी प्रसाद, जयराम शर्मा, उमाशंकर चौबे, अरुण पंजियारा, निमाई कांत आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी