आदिवासी कांग्रेस ने चलाया जनसंपर्क अभियान

शिकारीपाड़ा प्रखंड के हासापाथर गांव में रविवार को आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष हाबिल मुर्मू के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ग्रामीणों ने भाजपा सरकार की जनविरोधी हुकूमत के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। ग्रामीणों ने झामुमो को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आदिवासी को बार-बार वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Oct 2019 06:40 PM (IST) Updated:Sun, 06 Oct 2019 06:40 PM (IST)
आदिवासी कांग्रेस ने चलाया जनसंपर्क अभियान
आदिवासी कांग्रेस ने चलाया जनसंपर्क अभियान

शिकारीपाड़ा : प्रखंड के हासापाथर गांव में रविवार को आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष हाबिल मुर्मू के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ग्रामीणों ने भाजपा सरकार की जनविरोधी हुकूमत के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। ग्रामीणों ने झामुमो को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आदिवासी को बार-बार वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। आम आदमी के संवैधानिक हक अधिकार संरक्षण को लेकर आगामी विधानसभा चुनाव में शिकारीपाड़ा में कांग्रेस को मजबूत बनाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। कांग्रेस से उम्मीदवार देने की मांग की। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अल्फ्रेड हांसदा, जोहन किस्कू, फिलिप सोरेन, सरकार किस्कू, अमीर मियां, बबलू हांसदा, रामेशल हांसदा, प्रिसीला हांसदा, लाल सोरेन, लखीराम सोरेन सहित भारी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी