सड़क हादसों में बाइक सवार तीन लोग घायल

जरमुंडी प्रखंड अंतर्गत तालझारी एवं जरमुंडी थाना क्षेत्र में शनिवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन व्यक्ति घायल हो गए। पहली दुर्घटना दुमका-देवघर मुख्य सड़क मार्ग पर तालझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सहारा गांव के समीप की है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 07:31 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 07:31 PM (IST)
सड़क हादसों में बाइक सवार तीन लोग घायल
सड़क हादसों में बाइक सवार तीन लोग घायल

संवाद सहयोगी, बासुकीनाथ: जरमुंडी प्रखंड अंतर्गत तालझारी एवं जरमुंडी थाना क्षेत्र में शनिवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन व्यक्ति घायल हो गए। पहली दुर्घटना दुमका-देवघर मुख्य सड़क मार्ग पर तालझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सहारा गांव के समीप की है, जहां बाइक अनियंत्रित होने से बाइक चालक तालझारी के डुमरिया निवासी हेमान बास्की घायल हो गया। हेमान शराब के नशे में बाइक चला रहा था। स्थानीय लोगों से जानकारी मिलने के बाद तालझारी थाना की पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। दूसरी घटना जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बासुकीनाथ-नोनीहाट मुख्य मार्ग पर घोरटोपी मोड़ के समीप हुई। बासुकीनाथ से हंसडीहा जाने के क्रम में बाइक सवार जामा निवासी प्रफुल्ल कुमार और रमेश कुमार नामक युवक घोरटोपी मोड़ के समीप बाइक अनियंत्रित होने से घायल हो गए।

घायल प्रफुल्ल ने बताया कि अचानक बीच सड़क पर आए एक मवेशी को बचाने के क्रम में यह दुर्घटना हो गई। घायलों की चिकित्सा जरमुंडी सीएचसी में की गई।

chat bot
आपका साथी