भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल के विरोध में उतरेगा छात्र संगठन

दुमका : भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल के विरोध में छात्र संगठन भी आंदोलन के मूड में है। गुरुवार

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jun 2018 06:27 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jun 2018 06:27 PM (IST)
भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल के विरोध में उतरेगा छात्र संगठन
भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल के विरोध में उतरेगा छात्र संगठन

दुमका : भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल के विरोध में छात्र संगठन भी आंदोलन के मूड में है। गुरुवार को दुमका के संताल परगना कॉलेज में स्थित छात्र संघ के कार्यालय में आदिवासी कल्याण छात्रावास के छात्र नायक एवं छात्र नायिकाओं की एक बैठक हुई। बैठक में भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल पर चर्चा के उपरांत यह तय किया गया कि एक जुलाई को संताल परगना महाविद्यालय के परीक्षा प्रशाल में वृहत बैठक किया जाएगा और इसमें आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक में यह भी तय किया गया कि 26 और 28 जून को विपक्षी दलों के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। बैठक में अलबिनुस टुडू, श्यामदेव हेंब्रम, सरोज मुर्मू, सुशील सोरेन, राजेंद्र मुर्मू, फ्रांसिस मुर्मू, रवींद्र मुर्मू, ठाकुर हांसदा, सीलवंति मुर्मू, मोनिका मुर्मू, कृष्णा सोरेन समेत कई मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी