मास्क पहनने को लेकर चलाया गया रोको टोको अभियान

दुमका कोरोना वायरस के संक्रमण को कम करने के लिए सरकार ने रोको टोको अभियान की शुरूआत की है। रविवार को पहले दिन ग्रामीण इलाकों में अभियान चलाकर बिना मास्क पहनकर चलने वालों को कड़ी चेतावनी दी गई और उनके बीच मास्क का वितरण किया गया। अधिकारियों की टीम ने सड़क पर उतरकर लोगों को मास्क पहनने का पाठ पढ़ाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Jun 2020 06:52 PM (IST) Updated:Mon, 29 Jun 2020 06:16 AM (IST)
मास्क पहनने को लेकर चलाया गया रोको टोको अभियान
मास्क पहनने को लेकर चलाया गया रोको टोको अभियान

जागरण टीम, दुमका : कोरोना वायरस के संक्रमण को कम करने के लिए सरकार ने रोको टोको अभियान की शुरूआत की है। रविवार को पहले दिन ग्रामीण इलाकों में अभियान चलाकर बिना मास्क पहनकर चलने वालों को कड़ी चेतावनी दी गई और उनके बीच मास्क का वितरण किया गया। अधिकारियों की टीम ने सड़क पर उतरकर लोगों को मास्क पहनने का पाठ पढ़ाया।

संस,हंसडीहा: प्रखंड विकास पदाधिकारी दयानंद जायसवाल ने स्थानीय गांधी चौराहे से इसकी शुरुआत की। बाइक चालकों को रोककर मास्क नहीं पहनने का कारण पूछते हुए नया मास्क दिया और फिर बिना मास्क पकड़े जाने पर जेल जाने को तैयार रहने की चेतावनी दी गई। ऑटो व कार चालक को भी आगे से बिना मास्क के नजर नहीं आने की कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया। बीडीओ ने बताया कि अब बिना मास्क पहने नजर आने वाले सभी पर जुर्माना लगाया जाएगा। प्रखंड के विभिन्न चौक-चौराहे पर पुलिस की मदद से बिना मास्क पहने लोगों को पकड़ उनसे जुर्माना वसूला जाएगा। इसके लिए टीम तैयार की है, जो हंसडीहा और सरैयाहाट थाना इलाके में नजर रख पहले लोगों को समझा कर मास्क पहनने के लिए कहेगी, इसके बाद भी अगर कोई नहीं मानता है तो कार्रवाई होगी। वहीं सार्वजनिक स्थल पर थूकना भी मना है। इसके लिए जागरुकता भी फैलाई जा रही है।

संस,शिकारीपाड़ा : वरीय प्रभारी पदाधिकारी निदेशक एनईपी विनय कुमार सिकू, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. उमेश उरांव, अवर निरीक्षक रूपेश कुमार, बीपीओ मनरेगा सामुएल किस्कू, प्रखंड कर्मी चंदन कुमार साहा आदि ने वाहन चालकों को रोककर उन्हें मास्क पहनाया और चेतावनी दी कि जब भी घर से बाहर निकले बिना मास्क के नहीं निकले। आदेश का पालन नहीं करने पर जुर्माना देने के लिए तैयार रहें। दुकानदारों से कहा कि सभी ग्राहकों से शारीरिक दूरी का पालन कराएं और मास्क पहनने के लिए प्रेरित करें। संस,सरैयाहाट : थाना गेट के निकट बीडीओ दयानंद जायसवाल के नेतृत्व में रोको टोको अभियान चलाया गया। जिसमें मुख्य सड़क पर आने जाने वाले दो पहिया वाहन, कार, बोलेरो, ट्रक, ट्रैक्टर आदि वाहनों को रोककर चालक एवं अन्य लोगों को मास्क पहनने की सलाह देते हुए मास्क का वितरण किया गया। बताया कि बढ़ते संक्रमण के ग्राफ को रोकने में मास्क कामगार सिद्ध होगा। इसलिए सबके लिए मास्क जरूरी है। मौके पर थाना के एएसआई शंभु शरण सिंह, विनोद सिंह, होरिल यादव आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी