प्रतियोगिता के लिए 13 खिलाड़ी चयनित

दुमका : गांधी मैदान में पांच दिन से चल रहा सॉफ्ट टेनिस का प्रशिक्षण शुक्रवार को समाप्त हो गया। जिला

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Jun 2018 07:18 PM (IST) Updated:Fri, 01 Jun 2018 07:18 PM (IST)
प्रतियोगिता के लिए 13 खिलाड़ी चयनित
प्रतियोगिता के लिए 13 खिलाड़ी चयनित

दुमका : गांधी मैदान में पांच दिन से चल रहा सॉफ्ट टेनिस का प्रशिक्षण शुक्रवार को समाप्त हो गया। जिला खेलकूद संघ के सचिव उमा शंकर चौबे ने कहा कि खिलाड़ियों में तकनीकी कौशल को बढ़ावा देने हेतु बेहद कारगर होगा और खिलाड़ी ओडिशा में होने वाले आगामी राष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खेलकूद संघ के उपाध्यक्ष कुणाल दास राहुल ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

प्रशिक्षण के दौरान बेहतर प्रदर्शन करनेवाले मोहम्मद रजा, मृणाल कुमार, आयुष आनंद, नामित पासवान, कृष्णा रसिक, अर्चना हांसदा, विनीता टूडू, पनोदी हांसदा, अनुप्रिया मरांडी, पूíणमा टुडू, अंकिता आर्या, संगीता मरांडी व ऐलिशिवा हांसदा का चयन आगामी प्रतियोगिता के लिए किया गया।

इससे पूर्व खिलाड़ियों ने स्वागत गान के साथ आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया। फूल का पौधा देकर अतिथियों को सम्मानित किया गया। मंच संचालन जिला खेलकूद संघ के प्रवक्ता मदन कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए जिला सॉफ्ट टेनिस संघ की सचिव वंदना श्रीवास्तव ने जिला नगर परिषद दुमका के उपाध्यक्ष विनोद कुमार लाल, जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरपर्सन मिकी झा व कुरुवा के मुखिया द्वारा सॉफ्ट टेनिस खेल को बढ़ावा देने हेतु दिए गए आíथक योगदान हेतु धन्यवाद दिया।

कड़हरबिल उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिशिर कुमार घोष, संघ के संयुक्त सचिव निमायकांत झा, जिला क्रिकेट संघ के सचिव ललित पाठक, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव वरुण कुमार, आनंद प्रकाश अखौरी, संदीप कुमार जय, अजय कुमार सिन्हा, शिक्षक असीत कुमार दत्ता, बादलमय झा व प्रशिक्षक दिलीप राज ठाकुर, अंशु आनंद मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी