जल्द ही हर समस्या का होगा निराकरण

मसलिया समाज कल्याण मंत्री डॉ. लुईस मरांडी ने शुक्रवार को मसलिया प्रखंड क्षेत्र के कई गांव का दौरा किया और जनता की समस्याओं को सुना। उन्होंने सभी को आश्वासन दिया कि उनकी सभी समस्याओं का जल्द समाधान होगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 07:02 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 07:02 PM (IST)
जल्द ही हर समस्या का होगा निराकरण
जल्द ही हर समस्या का होगा निराकरण

मसलिया : समाज कल्याण मंत्री डॉ. लुईस मरांडी ने शुक्रवार को मसलिया प्रखंड क्षेत्र के कई गांव का दौरा किया और जनता की समस्याओं को सुना। उन्होंने सभी को आश्वासन दिया कि उनकी सभी समस्याओं का जल्द समाधान होगा।

धरमपुर गांव में ग्रामीणों ने मंत्री के समक्ष पेंशन, आवास, राशन कार्ड आदि बनवाने की मांग की। मकरमपुर गांव दुर्गामंदिर में एक बैठक कर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुई। ग्रामीणों ने राजपाड़ा वृहत पेयजल आपूíत से नियमित पानी सप्लाई नहीं होने की शिकायत की। अतिरिक्त तीन चापाकल देने की मांग की गई। ग्रामीणों ने मध्य विद्यालय मकरमपुर में वर्ग अष्टम तक में केवल दो शिक्षक रहने को लेकर अतिरिक्त शिक्षक की मांग की। लोगों ने आवास, पेंशन, डीप बोरिग कार्य करवाने की मांग की। मंत्री ने लोगो को आश्वस्त करते हुए कहा कि यथाशीघ्र सभी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। मंत्री ने कलाबगान, पलन एवं कल्होड़ गांव में का भी दौरा किया। उनके साथ प्रखंड अध्यक्ष सुभाष दास, अक्षय दास, उज्ज्वल नंदी, निताई दत्त, दिनेश मरांडी, उत्तम चौधरी, श्यामल मंडल, पवन मंडल, छोटू नंदी, पतरास हेंब्रम आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ता थे।

chat bot
आपका साथी