राष्ट्रीय युवा सांसद पर्व के लिए हुआ चयन

दुमका : सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक प्रोफेसर मेरी मारग्रोट टुडू के नेतृत्व में शनिवार को राष्ट्रीय युवा सांसद पर्व की चयन प्रक्रिया शुरू हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jan 2019 06:51 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jan 2019 06:51 PM (IST)
राष्ट्रीय युवा सांसद पर्व के लिए हुआ चयन
राष्ट्रीय युवा सांसद पर्व के लिए हुआ चयन

दुमका : सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक प्रोफेसर मेरी मारग्रोट टुडू के नेतृत्व में शनिवार को राष्ट्रीय युवा सांसद पर्व की चयन प्रक्रिया शुरू हुई। विश्वविद्यालय मिनी कॉन्फ्रेंस हॉल में निबंधन किया गया। स्वयंसेवक ने भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से चयन किया। प्रधानमंत्री के मन की बात पर चर्चा की गई। युवा की भागीदारी कैसे बढ़े और देश कैसे आगे बढ़े इसी को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर डॉ. संजीव कुमार ¨सह, संजय, राकेश, डॉक्टर जय कुमार साह, अमरेंद्र कुमार सिन्हा, डॉक्टर चंपा लता, डॉ. शंकर , डॉ. प्रमोद झा आदि शामिल थे। एनएसएस टीम लीडर जतिन कुमार ने बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ पर कहा कि आज की बेटियां हर क्षेत्र में अव्वल हैं और देश के विकास के लिए लगातार अपना योगदान दे रही हैं।

chat bot
आपका साथी