नव नियुक्त शिक्षकों का सम्मान समारोह

दुमका : नेताजी सुभाष चंद्र बोस भवन में शनिवार को समारोह का आयोजन कर नवनियुक्त शिक्षकों का अभिनंदन किया गया। संघ के पदाधिकारियों ने सभी को माला पहनाकर व उपहार देकर सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Feb 2019 05:19 PM (IST) Updated:Sat, 16 Feb 2019 05:19 PM (IST)
नव नियुक्त शिक्षकों का सम्मान समारोह
नव नियुक्त शिक्षकों का सम्मान समारोह

दुमका : नेताजी सुभाष चंद्र बोस भवन में शनिवार को समारोह का आयोजन कर नवनियुक्त शिक्षकों का अभिनंदन किया गया। संघ के पदाधिकारियों ने सभी को माला पहनाकर व उपहार देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम की शुरूआत शहीदों को श्रद्धांजलि देकर की गई। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। जिलाध्यक्ष बुलबुल कुमार ने कहा कि शिक्षक देश के निर्माण व राष्ट्र निर्माण की भूमिका निभाते हैं। सरकार ने इन्हें बढ़ी जिम्मेदारी दी है। इस पर खरा उतरना ही होगा। काशीनाथ महतो ने कहा कि संगठन की एकता और मजबूती पर ध्यान देना आवश्यक है। आशीष साहा ने कहा कि शिक्षकों की सभी समस्या का जल्द निष्पादन किया जाएगा। समारोह में सभी नए शिक्षकों ने संघ के बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर उत्तम जायसवाल, बब्बन कुमार, जुलकर अंसारी, धर्मेद्र कुमार, दीपक ¨सह, राजेश कुमार आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी