पेयजल, शौचालय का हो समुचित इंतजाम

काठीकुंड प्रखंड विकास पदाधिकारी राजनीश कुमार ने गुरुवार को कई मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। बड़ाचापुड़िया पंचायत के नारगंज मयूरनांच जोगीडुबा बड़ाभुईभंगा कटहलडीह व धनकुट्टा मतदान केंद्र की हर एक सुविधा को देखा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 06:36 PM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 06:36 PM (IST)
पेयजल, शौचालय का हो समुचित इंतजाम
पेयजल, शौचालय का हो समुचित इंतजाम

काठीकुंड : प्रखंड विकास पदाधिकारी राजनीश कुमार ने गुरुवार को कई मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। बड़ाचापुड़िया पंचायत के नारगंज, मयूरनांच, जोगीडुबा, बड़ाभुईभंगा, कटहलडीह व धनकुट्टा मतदान केंद्र की हर एक सुविधा को देखा। स्कूल के सचिव से कहा कि वह शौचालय, पेयजल, विद्युत, रैंप समेत सभी आवश्यक मूलभूत सुविधा को मतदान के पहले दुरूस्त कर लें। प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय भवन कलस्टर का भी निरीक्षण किया। प्रधानाध्यापक को कमियों के संदर्भ में आवश्यक निर्देश दिया। थाना प्रभारी कौशलेंद्र कुमार ठाकुर समेत कई कर्मचारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी