महिला कॉलेज के लिए होगी व्याख्याताओं की नियुक्ति

दुमका : साहिबगंज व पाकुड़ में महिला कॉलेज के सफल संचालन के लिए सोमवार को सिदो-कान्हु मुर्मू विश्वविद्

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Feb 2017 06:40 PM (IST) Updated:Mon, 27 Feb 2017 06:40 PM (IST)
महिला कॉलेज के लिए होगी व्याख्याताओं की नियुक्ति
महिला कॉलेज के लिए होगी व्याख्याताओं की नियुक्ति

दुमका : साहिबगंज व पाकुड़ में महिला कॉलेज के सफल संचालन के लिए सोमवार को सिदो-कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कमर अहसन की अध्यक्षता में बैठक हुई। इन जिलों में इसी सत्र से महिला कॉलेजों में नामांकन लिया गया है। कॉलेज में व्याख्याताओं की कमी का दूर करने के लिए नेट व 2009 से पूर्व पीएचडी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को समिति के माध्यम से अनुबंध पर बहाल किया जाएगा। इनको प्रति कक्षा 500 रुपया दिया जाएगा या प्रतिमाह अधिकतम 20,000 से ज्यादा नहीं। अनुबंध पर बहाल होने वाले व्याख्याता कॉलेज व महिला कॉलेज दोनों जगह पढ़ाएंगे। व्याख्याताओं की अनुबंध पर चयन के लिए पूर्व में विज्ञापन निकाली जा चुकी है। शिक्षकेतर कर्मियों को भी अनुबंध पर आवश्यकता अनुसार बहाल किया जाएगा। चयन समिति में प्राचार्य डॉ. अवध प्रसाद, महिला कॉलेज के प्राचार्या डॉ. एफएन खानम व डॉ. रमेश यादव शामिल हैं। इन कॉलेजों में कला, वाणिज्य व विज्ञान पढ़ाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी