बच्चों की प्रतिभा निखारने को खेल महाकुंभ आयोजित

रामगढ़ : आठ वर्ष से 12 वर्ष के बच्चों के बीच कई प्रकार के खेल में प्रतिभा निखारने के लिए राज्य सरकार द्वारा पहली बार प्रखंड स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन कर रही है। इस के तहत शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर के पीछे फुटबॉल मैदान में प्रखंड स्तरीय बैटरी टेस्ट चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Feb 2019 07:18 PM (IST) Updated:Fri, 15 Feb 2019 07:18 PM (IST)
बच्चों की प्रतिभा निखारने को खेल महाकुंभ आयोजित
बच्चों की प्रतिभा निखारने को खेल महाकुंभ आयोजित

रामगढ़ : आठ वर्ष से 12 वर्ष के बच्चों के बीच कई प्रकार के खेल में प्रतिभा निखारने के लिए राज्य सरकार द्वारा पहली बार प्रखंड स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन कर रही है। इस के तहत शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर के पीछे फुटबॉल मैदान में प्रखंड स्तरीय बैटरी टेस्ट चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुक्रवार को 13 पंचायत के सरकारी विद्यालय में पढ़नेवाले छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। शनिवार को प्रखंड के 14 पंचायत के छात्र-छात्राओं के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में प्रखंड से 30.30 छात्र-छात्रा का चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता कराने पहुंचे जिला के डेल कुमार साह तथा ओम कुमार ¨सह ने बताया कि 30 मीटर फ्लाईग स्टार्ट, 800 मीटर दौड़, स्टैं¨डग ब्रोड जंप, वर्टिकल ब्रोड जंप समेत अन्य खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी साइमन मरांडी ने भी प्रतियोगिता का जायजा लिया।

chat bot
आपका साथी