सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल, रेफर

बासुकीनाथ: जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बासुकीनाथ नोनीहाट मुख्य पथ पर शनिवार को बोगली मोड़ के

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 05:51 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 05:51 PM (IST)
सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल, रेफर
सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल, रेफर

बासुकीनाथ: जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बासुकीनाथ नोनीहाट मुख्य पथ पर शनिवार को बोगली मोड़ के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बगल से गुजर रहे भाजपा के जिला महामंत्री गौरवकांत ने घायल को अपने चार पहिया वाहन में उठाकर जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर प्रभाष कुमार प्रभाकर ने प्राथमिक चिकित्सा के उपरांत बेहतर चिकित्सा के लिए दुमका रेफर कर दिया। घायल व्यक्ति की पहचान जरमुंडी थाना क्षेत्र के ठेकचाघोंघा पंचायत अंतर्गत पचरोडीह गांव के 35 वर्षीय तेज नारायण दरबे के रूप में हुई। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बासुकीनाथ से नोनीहाट की ओर जा रही तेज रफ्तार स्काíपयो वाहन ने सड़क किनारे खड़े तेजनारायण को धक्का मारकर निकल भागा। बगल से गुजर रहे भाजपा नेता घायल की सुधि लेते हुए अपने वाहन में बिठाकर जरमुंडी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

chat bot
आपका साथी